बिहार-झारखण्‍डराज्य

मेयर-अध्यक्ष के 76 और पार्षद के 348 नामांकन रद, निकाय चुनाव में नाम वापसी का आज दिन

रांची.

नगर निकाय चुनाव के तहत दाखिल नामांकन पत्रों की गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा जांच की की गई। जांच के बाद कुल 424 आवेदन रद हो गए।इनमें 76 नामांकन पत्र नगर निगमों के महापौर तथा नगर परिषदों व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए थे।

नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों के वार्ड पार्षदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों में भी 348 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद हो गए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 6,555 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें 598 प्रत्याशी महापौर तथा अध्यक्ष पद के हैं, जबकि 5,957 प्रत्याशी वार्ड पार्षद चुनाव के हैं। हालांकि प्रत्याशी शुक्रवार शाम तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकंगे।

इसके बाद ही पता चल पाएगा कि विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं तथा कितने में निर्विरोध निर्वाचन होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद जितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं, उनमें 3,229 महिलाएं हैं। महापौर तथा अध्यक्ष के लिए 251 तथा वार्ड पार्षद के लिए 2,978 महिलाएं चुनाव मैदान में रह गई हैं।

नामांकन के बाद कितने प्रत्याशियों का नामांकन पत्र हुआ रद
पद     कुल नामांकन     रद्द नामांकन     चुनाव मैदान में शेष प्रत्याशी
महापौर/अध्यक्ष     674     76     598
वार्ड पार्षद     6,305     348     5,957
कुल     6,979     424     6,555

महिलाओं के नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्थिति
पद     कुल नामांकन     रद्द नामांकन     चुनाव मैदान में शेष प्रत्याशी
महापौर / अध्यक्ष     283     32     251
वार्ड पार्षद     3,179     201     2,978
कुल     3,462     233     3,229

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button