पंजाबराज्य

पंजाब बजट: मंत्री अरोड़ा को सबसे बड़ा फंड, CM को ₹12 हजार करोड़

चंडीगढ़ 
पंजाब की CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने साल 2026-27 के लिए करीब 2 लाख 60 हजार 437 करोड़ का बजट पेश किया है। पिछले बजट 2025-26 (2.36 लाख करोड़) की तुलना में लगभग 24 हजार करोड़ की बढ़ोतरी की गई है। 

सरकार ने आर्थिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े मंत्रालयों को प्राथमिकता दी है। मंत्रियों के विभागों के हिसाब से 8 महीने पहले (3 जुलाई 2025) को मंत्री बने संजीव अरोड़ा के विभागों को सबसे ज्यादा बजट मिला। इनके मंत्रालयों को 17 हजार 435 करोड़ मिले हैं। इसमें बिजली के लिए ही 8 हजार करोड़ रखे गए हैं।

बजट में दूसरी बड़ी राशि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को मिली है। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के पास ये डिपार्टमेंट है। इस विभाग के लिए करीब 15 हजार 350 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। तीसरी बड़ी राशि 12 हजार 961 करोड़ रुपए CM मान के विभागों को मिली है। इनके पास होम, विजिलेंस, जन्संपर्क और सामान्य प्रशासन विभाग हैं।

इसी तरह सामाजिक सुरक्षा और महिला-बाल विकास जैसे बड़े कल्याणकारी विभाग, जिन्हें कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर संभाल रही हैं, उनके लिए 9 हजार 400 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

मंत्री बलबीर सिंह के हेल्थ डिपार्टमेंट के लिए 6 हजार 210 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं ग्रामीण विकास और पंचायत विभागों के लिए मंत्री तरुण प्रीत सौंध को लगभग 4 हजार 440 करोड़ और पीडब्ल्यूडी के लिए मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को करीब 5 हजार 340 करोड़ का बजट मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button